फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: जयवर्धन सिंह ने चौपाल में खेली चौसर, ग्रामीणों के साथ लगाए ठहाके, देखें वीडियो

Sun, 11 Aug 2024 10:25 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

मध्य प्रदेश के गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे चौपाल पर चौसर खेलते और ग्रामीणों के साथ ठहाके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस अनोखे अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



दरअसल, जयवर्धन सिंह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक खेल प्रतियोगिा में शामिल होने के बाद लटेरी से राघौगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान, उन्होंने सुनखेड़ी गांव में चौसर खेल रहे ग्रामीणों को देखा और अपने काफिले को रुकवाकर चौपाल पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से चौसर खेलने की इच्छा जताई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें खेल के तरीके सिखाए। खेल के दौरान विधायक जयवर्धन सिंह ने ग्रामीणों के साथ जमकर ठहाके लगाए और चौसर के खेल को रोमांचक बताया।

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। जयवर्धन सिंह के इस अनोखे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है, और उनके इस वीडियो को काफी सराहा जा रहा है।

गौरतलब है कि जयवर्धन सिंह वर्ष 2018 में बनी कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, हालांकि, यह सरकार केवल 15 महीने तक ही सत्ता में रह पाई थी। वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। 
  ग्रामीणों के साथ चौपाल पर चौसर खेलते हुए जयवर्धन सिंह  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें