फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को दिखा महान बाघ, सैलानियों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा

Fri, 20 Jan 2023 10:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से आये दिन बाघों के खूबसूरत वीडियो सामने आते रहते हैं। बाघों के रोमांच को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक बांधवगढ़ पहुंचते हैं। हाल ही में सफारी पर गए पर्यटकों को महान नामक बाघ का दीदार हुआ, इस नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया। बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघ पहले पर्यटकों की जिप्सी के पीछे चलता दिख रहा है और फिर जंगल में चला जाता है।

मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में बाघ पाए जाते हैं, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी बांधवगढ़ पहुंचते हैं। बांधवगढ़ आने वाले हर पर्यटक को बाघ का दीदार होता है। वहीं, सैलानियों का मानना है कि बांधवगढ़ बाघ को देखने के लिए सबसे उपयुक्त टाइगर रिजर्व है। यहां प्रतिदिन बाघ का दीदार हो जाता है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें