फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: महिला को बंधक बनाकर पहले पीटा, फिर 10 तोला सोना और एक लाख नगद लूटकर ले गए तीन बदमाश

Wed, 01 Oct 2025 11:08 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में ग्राम कापसी में बीती रात एक किसान-शिक्षक परिवार के घर में सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। इसमें तीन बदमाश घर में मौजूद महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपए कीमती सोने के जेवरात और एक लाख नगद रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे परिवार के ज्यादातर सदस्य मंदिर दर्शन आरती करने गए थे, उसी दौरान घर में घुसे तीन अज्ञात बदमाशों ने घर पर मौजूद बुजुर्ग और महिला को बंधक बना लिया। लुटेरों ने महिला पर पेचकस और हथौड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकाते हुए अलमारी का ताला तोड़ दिया। वारदात के दौरान बदमाश करीब 10 तोला सोने के आभूषण और 1 लाख नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुक्षी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं ASP धार विजय डावर का कहना है कि बंधक बनाकर लूट करने वाले आरोपियों की तलाश तेज़ी से की जा रही है। पुलिस द्वारा डॉग स्क्वॉड सहित अन्य साधनों से भी जांच कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- मां की कृपा!: दर्शन कर लौट रहे मजदूर की किस्मत चमकी, रास्ते में चमकता पत्थर देख उठाया, वो निकला लाखों का हीरा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें