फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में डर्टी टीचर: पहले देता था छात्राओं को लिपस्टिक जैसे गिफ्ट, फिर करता था अश्लील हरकत, लगे कई गंभीर आरोप

Tue, 29 Apr 2025 08:35 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

सरकारी स्कूल के टीचर पर छात्राओं के साथ बैड टच के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों और पेरेंट्स का कहना है, शिक्षक लड़कियों को क्लास रूम में घंटों बंद रखता था।
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया जिले के ग्राम चक्र रामसागर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां शासकीय मध्य विद्यालय में पदस्थ मंजू खान शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक लंबे समय से छात्राओं को ऑनलाइन गिफ्ट का लालच देकर अनुचित हरकतें कर रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि मामला तब तूल पकड़ा, जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल की घेराबंदी कर दी। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने खुद को स्कूल के अंदर एक कमरे में ताला लगाकर बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें: युवक ने 75 साल के व्यक्ति से किया कुकर्म, विरोध करने पर सिर कुचलकर मार डाला
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी, जब बच्चों से बात की गई तो कई छात्राओं ने आरोपों की पुष्टि करते हुए बताया कि शिक्षक उन्हें ऑनलाइन लिपस्टिक जैसी चीजें मंगाकर देता था। मौके की जांच में ऑनलाइन मंगाई गई सामग्रियों के खाली डिब्बे भी बरामद हुए हैं। एक छात्रा ने बयान में कहा कि शिक्षक शारीरिक रूप से छूते हैं और उन्हें गलत सामग्री देते हैं। एक छात्र ने बताया कि स्कूल में लड़कियों को लिपस्टिक और अन्य शृंगार सामग्री दी जाती थी, जिससे पूरे विद्यालय का माहौल खराब हो गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दूसरी शादी से पहले खुली पोल, लड़का निकला शादीशुदा, हंगामा होने पर लड़की के पैर पकड़ मांगी माफी

मंगलवार को एसडीएम संतोष तिवारी सिविल लाइन थाना पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची। शिक्षक मंजूर खान मौके पर मौजूद नहीं थे। जांच के दौरान टीम को स्कूल के अंदर कपड़े, चप्पल, शृंगार सामग्री और अन्य वस्तुएं मिलीं, जिनके बिल शिक्षक मंजूर खान के नाम पर थे। सभी सामान जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें