फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: चलती कार का टायर फटा; खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Fri, 06 Jun 2025 10:02 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक कार का पिछला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जाकर पलट गई। कार में सवार पटेल परिवार के सभी सदस्य बरमान घाट से नर्मदा दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

कार में सवार सभी सदस्य घायल
हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो बुजुर्गों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों बुजुर्ग सगे भाई हैं  रामप्रसाद (80 वर्ष) और सूरत (65 वर्ष), जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लगातार 42वें दिन भी बदला रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से बची जान
हादसे को राहगीरों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। 108 की मदद से सभी घायलों को तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा कि अगर राहगीर समय पर नहीं पहुंचते तो घायलों की जान खतरे में पड़ सकती थी। तेंदूखेड़ा पुलिस ने बताया कि हादसा शाम लगभग छह बजे नरगवा की उतार के पास हुआ। कार के टायर फटने से यह हादसा हुआ। पुलिस जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें