फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध में पथरिया का बाजार बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 10 Jun 2025 10:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी के विरोध में मंगलवार को पथरिया का बाजार बंद रहा। सोमवार रात आठ वर्षीय बच्ची से हुई छेड़छाड़ के विरोध में कई समाज के लोग आक्रोशित होकर थाने पहुंचे। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पथरिया बाजार बंद का आह्वान कर दिया गया।  

जानकारी के अनुसार,  सोमवार रात करीब 9 बजे नाबालिग बच्ची चाट लेकर अपने घर जा रही थी। पुराने एसबीआई की गली के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उसे जबरन खींचने की कोशिश की। बच्ची ने छीना-झपटी करते हुए उनके हाथों में नाखून मारा और भागकर घर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गली के पास अवैध रूप से शराब बेची जाती है, जिससे बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है। पिता ने समाज के लोगों को सूचित किया और पथरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना की खबर फैलते ही जैन समाज सहित अन्य समाजों के लोग थाने पहुंच गए। उधर, घटना की जानकारी और बंद के आह्वान को देखते हुए एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने नगर में अवैध शराब बिक्री रोकने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें: झुककर निकली सोनम... चेहरा तक नहीं देख पाया कोई; गाड़ी से उतरते ही लगी सवालों की झड़ी

पुलिस ने रात में ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जैन समाज ने विरोध स्वरूप मंगलवार को नगर बंद का ऐलान किया। रात में ही नगर में अनाउंसमेंट कर दिया गया और आज पूरा नगर बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में बिक रही अवैध शराब के कारण इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। जल्द ही पुलिस प्रशासन को अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें