फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस संकट: पांच दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, कमर्शियल गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट में जल रहे चूल्हे

Thu, 12 Mar 2026 09:17 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले में रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि नंबर लगाने के 4–5 दिन बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा। शहर की गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैें। शहर के मोरगंज गल्ला मंडी स्थित गुप्ता गैस एजेंसी पर भी बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने और नंबर लगाने पहुंचे।

ये भी पढ़ें-  'इंदौर में गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं', कलेक्टर ने कहा- कालाबाजारी न होने दें

उपभोक्ता राजेश राय और ललित साहू ने बताया कि कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा। वहीं गुप्ता गैस एजेंसी के संचालक प्रथम गुप्ता का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, कुछ उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी न होने से समस्या आ रही है। इधर कमर्शियल गैस की बुकिंग बंद होने से शहर के कई रेस्टोरेंट में चूल्हा और हाथ भट्टी का उपयोग शुरू हो गया है। रेस्टोरेंट संचालक अंकित राजपूत और धर्मेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि इससे ग्राहकों को समय पर डिलीवरी देने में परेशानी हो रही है और व्यापार पर असर पड़ रहा है। जबकि मामले में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि जिले में गैस की कमी नहीं है और लोगों से अनावश्यक स्टॉक न करने की अपील की है।     दमोह की बड़ी होटलों में भी चूल्हे और भट्टी का प्रयोग होने लगा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें