फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: सड़क हादसे में पटवारी की मौत, बटका खापा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, रात भर सड़क पर पड़ा रहा शव

Tue, 07 Jan 2025 07:22 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

सड़क हादसे में पटवारी की मौत हो गई। बटका खापा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रात भर सड़क पर शव पड़ा रहा।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के बटका खापा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पटवारी की मौत हो गई। सबसे शर्मनाक बात यह रही कि रात भर पटवारी का शव सड़क पर पड़ा रहा। लेकिन किसी ने भी इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे कुछ राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जब पुलिस ने जाकर शव को घटना स्थल से उठाया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


टीआई चरनलाल ऊइके के मुताबिक, बटका खापा तहसील में पदस्थ पटवारी पुष्पेंद्र पिता कैलाश अवस्थी उम्र 38 साल नरसिंहपुर के रहने वाले थे। उनकी वर्तमान में बटका खापा में ड्यूटी थी।पुलिस ने बताया कि रात को तकरीबन 11 बजे वह बटका खापा से हर्रई जाने के लिए निकले थे।इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई।

रात भर सड़क पर पड़ा रहा शव
पुलिस के मुताबिक, पटवारी का शव रात भर सड़क पर पड़ा रहा। जबकि इस रोड से कई लोग गुजरे होंगे। लेकिन किसी ने भी इसकी जानकारी नहीं दी। सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करते हुए उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


हर्रई में किराए से रहते थे
बताया जा रहा है कि पटवारी हर्रई में किराए के मकान में रहते थे। उनका परिवार नरसिंहपुर में रहता था। फिलहाल, परिवार अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं, जिसके कारण पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन पर मामला कायम कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें