फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Protest: सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने बंदर बनकर किया प्रदर्शन | MP News

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के तीसरे दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार की नीतियों के खिलाफ तीव्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल ने “बंदर के हाथ में उस्तरा” वाली कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बंदर की तरह है, जिसके हाथ में उस्तरा आ गया है और वह युवाओं के रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं, कानून व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर प्रहार कर रही है।

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक बाबू झंडेवाले ने आरोप लगाया कि शिवपुरी जिले के किसानों को वादा किए गए 16,000 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवज़े का अभी तक भुगतान नहीं हुआ। इस पर राजस्व मंत्री ने बताया कि 200 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं। जवाब से असंतुष्ट नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुल नुकसान 5,000 करोड़ का है, लेकिन सरकार ने सिर्फ 200 करोड़ दिए हैं, जो “ऊंट के मुंह में ज़ीरा” जैसा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि धान नुकसान का पूरा रिकॉर्ड सरकारी प्रणाली में उपलब्ध है और निर्धारित राशि का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार कांग्रेस की तुलना में किसानों को प्रति हेक्टेयर अधिक मुआवज़ा दे रही है। का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार की तुलना में वर्तमान सरकार किसानों को प्रति हेक्टेयर अधिक मुआवज़ा दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें