फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: कांग्रेस का मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन, देखें वीडियो

Sat, 21 Dec 2024 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

देश की संसद में हो रहे पक्ष और विपक्ष की लड़ाई अब देश के अलग-अलग हिस्से में भी सड़कों पर उतरती जा रही है, जिसमें अलग-अलग जिले में बीजेपी और कांग्रेस दोनों हो अपनी बातें रखते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मौन प्रदर्शन शनिवार को अशोकनगर जिले में भी देखने को मिला है। जहां मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया।

आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस की तरफ से रोजाना ही प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, अब कांग्रेसियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर आंबेडकर पार्क में मौन प्रदर्शन किया है। देश की संसद से शुरू हुई लड़ाई अब सड़क पर उतर आई है। सत्ताधारी भाजपा हो या विपक्षी कांग्रेस, दोनों ही दलों द्वारा रोज एक दूसरे को घेरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब अशोकनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय आंबेडकर पार्क पर अनोखा प्रदर्शन किया है। कांग्रेसियों द्वारा मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन किया गया है।

दरअसल, संसद में शुरू हुई लड़ाई अब सड़क पर देखी जा रही है। पहले दोनों दलों की तरफ से पुतले दहन और अब कांग्रेस की तरफ से मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेसियों का आरोप है कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न भीमराव आंबेडकर का अपमान किया गया है। इसके चलते प्रदेश भर में काली पट्टी बांधकर मौन किए जा रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें