शहर में एक सामुदायिक शौचालय को लेकर विवाद सामने आया है। बाईपास रोड पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए शौचालय पर “बाबर शौचालय” लिखे पोस्टर चिपकाए गए। यह पोस्टर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू यादव और उनके साथियों द्वारा लगाए गए बताए जा रहे हैं।
बबलू यादव ने बताया कि यह कदम उन्होंने पश्चिम बंगाल में गायक हुमायूं कबीर द्वारा “बाबर” नाम से मस्जिद की नींव रखे जाने के विरोध में उठाया है। उनका कहना है कि वे बाबर को एक आक्रांता मानते हैं और इसी वजह से यह विरोध दर्ज कराया गया है।
ये भी पढ़ें- वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल,10.5% मतदाता नो मेपिंग में, 50 दिन में नहीं मिले रिकॉर्ड तो नाम कटेंगे
यादव ने यह भी कहा कि यदि आगे भी बाबर के नाम पर मस्जिद बनाए जाने की कोशिश की गई, तो वे इसी तरह अन्य स्थानों पर भी विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश के लिए सम्मानित व्यक्तित्वों के नाम पर धार्मिक स्थलों के निर्माण पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में चर्चा का माहौल बन गया है। वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग इसे लेकर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं।