फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: आगर में सीएम ने की गोवर्धन पूजा, करोड़ों के विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

Sat, 02 Nov 2024 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गोवर्धन पूजा की गई, जिसमें विभिन्न जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आगर जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
सीएम ने की गोवर्धन पूजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगर-मालवा जिले के सुसनेर स्थित गौ-अभ्यारण्य सालरिया पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कन्या पूजन, गोवर्धन पूजा, राधा-कृष्ण पूजन और गौमाता की पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री यादव ने यहां आगर-मालवा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गोवर्धन पूजा की गई, जिसमें विभिन्न जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आगर जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा मंत्री लखनसिंह पटेल, सांसद रोडमल नागर, विधायक मधु गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी, जैसे कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे। डॉ. यादव ने अभ्यारण्य में 5 किलोमीटर की परिक्रमा की और इसके बाद विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। सीएम यादव ने पथमेड़ा ट्रस्ट की व्यवस्थाओं की सराहना की और गो-सेवा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें