शहडोल एडीजीपी डीसी सागर के काम करने का अंदाज़ बाकियों से जुदा है। वह कभी अपने डांसिंग अंदाज में पतंग उड़ाने के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, तो कभी खुद बुलेट चलाकर लोगों को जागरूक करने निकल पड़ते हैं। एडीजीपी डीसी सागर ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह की बाइक रैली में उन्होंने हेलमेट लगाकर खुद बुलेट चलाई और रैली को लीड किया है।
बुलेट चलाकर रैली को किया लीड
शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर अपने अलग अंदाज के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी करने के दौरान वह हर हर शंभू गाने पर थिरकते नजर आए थे, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। तो वहीं, मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर एडीजीपी बंगले के सामने से एक बाइक रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को सड़क में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान एडीजी डीसी सागर अपने बंगले से खुद बुलेट पर सवार होकर हेलमेट लगाकर रैली को लीड करने निकले। शहर के मुख्य मार्गों से एडीजीपी डीसी सागर ने बुलेट पर सवार होकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया।
एडीजीपी के काम करने के अलग अंदाज की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं, वह कभी भी अपने कर्मचारियों के साथ निकल पड़ते हैं और जहां भी जाते हैं उनका अंदाज उन्हें लोगों के सामने लोकप्रिय बना देता है। एक बार फिर से एडीजीपी के इस काम की शहर भर में सराहना हो रही है।