फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बार काउंसिल चुनाव: लोकगीत, होली के गीत और चुनावी चर्चा, आर्केस्ट्रा की धुनों से गूंजती रही कचहरी

यूपी बार काउंसिल चुनाव के प्रचार के बीच मंगलवार को जिला कचहरी का माहौल कुछ अलग ही नजर आया। कचहरी परिसर में लगाए गए टेंट में आर्केस्ट्रा कलाकारों की प्रस्तुति ने अधिवक्ताओं का ध्यान खींच लिया। कलाकारों ने होली और अन्य लोकगीतों की धुनें पेश कीं, जिन्हें सुनने के लिए अधिवक्ता कुछ देर रुककर आनंद लेते नजर आए। इस दौरान चुनावी प्रचार भी अपने रंग में रहा। हाई कोर्ट अधिवक्ता परिसर से लेकर जिला कचहरी तक सदस्य पद के प्रत्याशियों के पोस्टर, बैनर और स्टीकर हर तरफ दिखाई दिए। वहीं प्रत्याशियों की ओर से अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग इंतजाम भी किए गए थे। कहीं जूस और गन्ने का रस पिलाया जा रहा था तो कहीं लंच का आयोजन किया गया। एक प्रत्याशी की ओर से टेंट लगाकर होली मिलन समारोह भी कराया गया, जिसमें कचरी-पापड़ से लेकर छोले-भटूरे और पूरी-सब्जी का लंच अधिवक्ताओं को कराया गया। आर्केस्ट्रा की धुनों, चुनावी चर्चाओं और मेल-मिलाप के बीच कचहरी परिसर पूरे दिन गुलजार रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें