उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और राहत आयुक्त को संबोधित पत्र के माध्यम से आपदा मित्रों और आपदा सखियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया है। एसोसिएशन ने मांग की है कि आपदा के समय और सरकारी आयोजनों में सेवाएं देने वाले आपदा मित्रों को उचित मानदेय देने के साथ सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।