फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपी पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ की लॉन्चिंग, नाना पाटेकर और शंकर महादेवन रहे मौजूद

लोक भवन में यूपी पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ की लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर और सुप्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस की भूमिका और खाकी के समर्पण को दर्शाने वाले गीत की प्रस्तुति की गई। गीत के माध्यम से पुलिसकर्मियों के कर्तव्य, साहस और सेवा भावना को सामने लाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कृष्ण, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और अतिथियों ने गीत की सराहना की। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की सेवा और जिम्मेदारी की भावना को रेखांकित किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि ऐसे गीत पुलिस के जवानों के समर्पण और उनके प्रति समाज के सम्मान को अभिव्यक्त करने का माध्यम हैं। आयोजन के दौरान लोक भवन में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की मौजूदगी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें