फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपी जूडो महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, साथियों का बढ़ाया उत्साह

हलवासिया कोर्ट स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में आयोजित यूपी जूडो महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ अपनी तकनीक व कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं, प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद खिलाड़ी अपने साथियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। तालियों और हौसला बढ़ाने वाले नारों के बीच मुकाबले पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलता है और जूडो खेल को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें