विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंगलवार को रोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर चयनित युवाओं को सम्मान प्रदान करेंगे। इस अवसर पर कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नवाचार, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है।