फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वॉल राइटिंग के जरिए 2017 से पहले और बाद के माहौल को दिखाया

लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने स्थित केल्विन तालुकदार की बाउंड्री वॉल पर क्रिएटिव वॉल राइटिंग के जरिए 2017 से पहले और बाद के माहौल को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। लविवि आर्ट कॉलेज के छात्रों ने दीवार पर बनाई गई कलाकृतियों में 2017 से पहले के कथित माफिया राज और 2017 के बाद के विकास को प्रदर्शित किया। यह पहल ‘रंग दे बसंती’ मुहिम के तहत की गई। आयोजकों ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं और खासकर जेन जी पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश देना है। अनूप तिवारी ने कहा कि “जेन जी राष्ट्र के साथ है, राष्ट्र विरोधी नहीं।” वॉल राइटिंग के जरिए छात्रों ने अपने रचनात्मक अंदाज में सामाजिक और समकालीन विषयों को सामने रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें