लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कुल 1,25,243 विद्यार्थियों (57,141 छात्र और 68,102 छात्राएं) में छात्राओं की अधिक संख्या शिक्षा में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी का प्रमाण है। समारोह में 111 विद्यार्थियों को कुल 204 पदक प्रदान किए गए, जिनमें 81 छात्राएं और 30 छात्र शामिल हैं। लगभग 73 प्रतिशत पदक छात्राओं ने अपने नाम किए, जो महिला सशक्तिकरण और उनकी प्रतिभा का प्रतीक है। राज्यपाल ने उच्च शिक्षा में घटते शोध पर चिंता जताते हुए कहा कि सही दिशा-निर्देश तय करने के लिए शोध और निरंतर मेहनत आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षेत्र के अभय करंदीकर सदस्य नीति आयोग के योगदान की भी सराहना की।