फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दुबग्गा में मुस्लिम समाज ने किया पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत, महिलाएं और युवा रहे मौजूद

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बुधवार शाम को दुबग्गा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दो डेढ़ सौ से अधिक काफिले में गाड़ियां शामिल रही जिससे कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में नारे भी लगाए। उपस्थित लोगों का कहना था कि पूर्व सांसद हमेशा सर्व समाज और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहने वाले नेता रहे हैं।कार्यक्रम के आयोजक एवं व्यापारी नेता मोहम्मद हारुन ने कहा कि मुस्लिम समाज अब किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है और समाज यह समझता है कि उनके सुख-दुख में कौन साथ खड़ा रहता है। पूर्व सांसद ने कहा समाज आपसी भाईचारे और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रहा है।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें