फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों का प्रदर्शन, समायोजन की मांग

लखनऊ के हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में समायोजन की मांग करते हुए नारेबाजी की। परिचालकों का कहना है कि पूर्व में कार्यरत संविदा परिचालकों को जिस प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में स्थानांतरण एवं समायोजन का लाभ दिया गया था, उसी प्रकार वर्ष 2021 में भर्ती हुए सभी संविदा परिचालकों को भी निगम में समायोजित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि लखनऊ महानगर परिवहन सेवा में सरकार की नीति के अनुरूप नई भर्तियां आउटसोर्सिंग व्यवस्था के माध्यम से की जाएं। साथ ही, जब तक सभी संविदा परिचालकों का समायोजन परिवहन निगम में नहीं हो जाता, तब तक उनकी ड्यूटी संविदा के आधार पर दुबग्गा डिपो में ही जारी रखी जाए। परिचालकों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और वे रोजगार की सुरक्षा तथा सेवा की निरंतरता चाहते हैं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें