फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुबग्गा डिपो के संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, निजी आउटसोर्सिंग के विरोध में कार्य बहिष्कार

दुबग्गा डिपो के संविदा चालकों और परिचालकों ने विभागीय संविदा कर्मचारियों को निजी आउटसोर्सिंग फर्म में समायोजित किए जाने के विरोध में शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभाग संविदा व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहा है, जिससे उनके रोजगार और भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को संबोधित ज्ञापन भेज कर बताया कि वर्ष 2021 में भर्ती विभागीय संविदा परिचालकों को एसएस इंटरप्राइजेज नामक निजी आउटसोर्सिंग फर्म में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि कई वर्षों से विभागीय व्यवस्था के अंतर्गत कार्य करने के बावजूद अब उन्हें निजी व्यवस्था में भेजने का प्रयास किया जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मार्च 2026 से संविदा कर्मचारियों का वेतन भी लंबित है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। कर्मचारियों ने कुछ अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न, धमकी और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि विभागीय संविदा कर्मचारियों को निजी आउटसोर्सिंग में भेजने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए, लंबित वेतन का भुगतान कराया जाए और कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें