शवों को कुछ दूरी पर रखकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोग आरोपियों के घर गिराने और एनकाउंटर या फांसी की मांग कर रहे हैं। साथ ही पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। पीड़ित परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग कह रहे हैं कि पूरा परिवार तबाह हो गया है, अब सभी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया जाए।