फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सावन शुरू होते ही शिवालयों में उमड़ी आस्था, कोनेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

लखनऊ में सावन माह शुरू होते ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। चौक स्थित प्राचीन कोनेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण में कई श्रद्धालु बैठकर भगवान शिव का जाप और मंत्रोच्चार करते नजर आए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सावन के पहले दिन मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल और जल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं भी की गईं। पूरे दिन शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें