फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सावन की पूर्व संध्या पर मनकामेश्वर मंदिर में गूंजी शिव आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लखनऊ के डालीगंज स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में गुरुवार से शुरू हो रहे सावन माह की पूर्व संध्या पर भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती आयोजित की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और शाम की आरती के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिव भजनों और मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। सावन माह के मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मान्यता है कि सावन में मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना का विशेष धार्मिक महत्व है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें