फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सावन की आहट के साथ बाजारों में रौनक, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के बाहर हरी चूड़ियों की खरीदारी

लखनऊ के मोहन रोड स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह की शुरुआत से पहले ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। मंदिर के बाहर सजी दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ हरी चूड़ियों की खरीदारी करती नजर आई। सावन के स्वागत को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल है और पूजन सामग्री के साथ श्रृंगार के सामान की बिक्री भी तेज हो गई है। मान्यता है कि सावन माह में हरे रंग की चूड़ियां, मेहंदी और श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। इसी कारण महिलाएं सावन के पहले दिन से पहले ही खरीदारी में जुट गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि सावन शुरू होते ही ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है और आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में श्रद्धालुओं और खरीदारों की चहल-पहल से उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें