गोमती नगर के विपुल खंड में जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेसवार्ता कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मौर्य ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सरकार विफल रही है। उच्च शिक्षा आम परिवारों के लिए मुश्किल स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन परिवारों में सरकारी नौकरी या व्यवसाय से नियमित आय नहीं है, उनके लिए बच्चों को विश्वविद्यालय तक पढ़ाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 एकड़ जमीन का काश्तकार भी अब अपने बेटे-बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर सकता है।