फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर रोड फ्लाईओवर पर कार पलटी, युवक की मौत, साथी घायल

सीतापुर रोड स्थित पुरनिया फ्लाईओवर पर शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डालीगंज मनकामेश्वर मंदिर के पास रहने वाले राहुल की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। घायल सैफ का उपचार जारी है। बताया गया कि राहुल पेंटर का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें