सैरपुर थाना से कुछ दूरी पर तरहिया निवासी बाउवा यादव की बाइक चोरों ने उड़ा ली।बुधवार को हुई इस घटना की सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार को सामने आई है।जिसमें बाइक पर दो चोर ले जाते दिख रहे है। बउवा यादव ने बताया कि,बाइक चोरी की शिकायत उन्होंने सैरपुर थाना प्रभारी को दिया है।लेकिन पुलिस द्वारा अबतक कोई कार्यवाही नहीं की गई।चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी दे दिया गया है ।थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि, बीट प्रभारी घटना की जांच कर रहे है।