फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरकारी स्कूलों के विलय पर भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, होर्डिंग से दिया जवाब

उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के विलय को लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार के इस निर्णय से गरीब और पीडीए से जुड़े बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। वहीं, भाजपा ने होर्डिंग के माध्यम से पलटवार किया है और योगी सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का वर्णन किया है। भाजपा ने शहर में पॉलिटेक्निक चौराहा और कालिदास मार्ग चौराहे पर लगाए गए होर्डिंग में कहा है कि अखिलेश यादव के चार साल में सात लाख बच्चों ने स्कूल छोड़ा। सपा सरकार में स्कूल खंडहर बन गए थे जबकि 2017 के बाद स्कूल समग्र शिक्षा के मंदिर बन गए हैं। होर्डिंग में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें