लखनऊ में सपा मुख्यालय के सामने सांसद डिंपल यादव के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में डिंपल यादव को आंदोलनकारी युवाओं की मदद करते और घायल हुए युवाओं की सेवा करते दिखाया गया है। पोस्टर में कहा गया है कि बच्चों का दर्द बच्चे वाले ही जान सकते हैं। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के हल्लू राम सुंदर यादव द्वारा लगाए गए हैं।