लखनऊ में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लगी एक नई होर्डिंग राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ स्वामी मुक्तेश्वर आनंद की तस्वीर लगाई गई है। होर्डिंग पर प्रमुखता से "सनातन ही समाजवाद है" का संदेश लिखा गया है। इस होर्डिंग को लेकर राजनीतिक हलकों में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।