सैनिक यूपी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रेस विजिट के दौरान अखबार के प्रकाशन की प्रक्रिया को करीब से जाना। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि अखबार कैसे तैयार होता है और पाठकों तक खबरें पहुंचाने के लिए कार्यालय में किस तरह से काम किया जाता है। प्रेस विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने अखबार के दफ्तर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जाना कि खबरों को जुटाने से लेकर उनके संपादन, पेज तैयार करने और अखबार की छपाई तक कई चरणों से गुजरना पड़ता है। इसके बाद अखबार पाठकों तक पहुंचाया जाता है, ताकि वे अगले दिन सुबह देश-दुनिया और अपने आसपास की घटनाओं से जुड़ी खबरें पढ़ सकें।