फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समाधान शिविर में फूटा लोगों का गुस्सा, पानी, सीवर और टैक्स को लेकर शिकायतें

लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों ने नगर निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को अपनी समस्या बताई। चिनहट की शंकरपुरी कॉलोनी से आए ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके घर पानी का कनेक्शन तो है, लेकिन दो साल से एक बूंद पानी नहीं आया। इसके बावजूद उन्हें ₹18,000 से ₹20,000 तक के भारी-भरकम बिल थमा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, पर कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं, जानकीपुरम के गौरव त्रिपाठी ने क्षेत्र में सीवर और गंदगी की समस्या उठाते हुए कहा कि उचित जल निकासी न होने से बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे शिकायत लेकर पहुंचे, तो अधिकारियों ने संवेदनहीनता दिखाते हुए उनकी समस्या सुनने के बजाय उन पर ही सवाल दाग दिए। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च अधिकारियों और महापौर से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। चारबाग क्षेत्र के निवासी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनका हाउस टैक्स वर्ष 2026 तक अग्रिम जमा है। इसके बावजूद, नए अधिकारियों ने बिना किसी आधार के उनके घर का दोबारा मूल्यांकन किया और टैक्स की राशि 35,000 रुपये से बढ़ाकर 70,000 रुपये कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्स कम करने और होटल की सीलिंग रोकने के नाम पर अधिकारियों द्वारा 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। लालबाग से पहुंचे तेज बहादुर सिंह ने बताया कि भू-माफियाओं द्वारा सार्वजनिक रास्तों और नालों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। वे पिछले 3 साल से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) कार्रवाई करने के बजाय केवल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। फिलहाल, जोनल अधिकारी ने मामलों की जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें