फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम के आगमन से पहले हरी चादर से ढकी थाने की बदहाली

विभूतिखंड थाने के बगल में मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना से पहले थाने की बदहाली और गंदगी को छिपाने के लिए दीवार पर हरी चादर तान दी गई। चादर लगाए जाने के बाद व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सफाई और रखरखाव की व्यवस्था नियमित रूप से दुरुस्त रहती तो गंदगी छिपाने के लिए पर्दापूरी की जरूरत नहीं पड़ती। शहर के प्रमुख इलाके में स्थित थाने की स्थिति देखकर अंदरूनी क्षेत्रों के थानों की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि निरीक्षण या किसी बड़े अधिकारी के दौरे से पहले अस्थायी तौर पर खामियां छिपाने के बजाय स्थायी सुधार पर ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले की गई यह कवायद अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें