फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम ग्रिड योजना के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइपलाइन, छह फीट गहरे गड्ढे में चल रहा मरम्मत कार्य

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर स्थित पप्पू स्टोर के पास सीएम ग्रिड योजना के तहत पाइप डालने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद जलापूर्ति बहाल करने के लिए मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। करीब छह फीट गहरे गड्ढे में पानी भरा होने के बावजूद चार मजदूर पानी में उतरकर पाइपलाइन की मरम्मत में जुटे हैं। वहीं, गड्ढे से लगातार इंजन की मदद से पानी भी निकाला जा रहा है, ताकि मरम्मत कार्य तेजी से पूरा किया जा सके। मौके पर मौजूद राजकुमार ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद तत्काल मरम्मत का काम शुरू कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद क्षेत्र में जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें