लखनऊ में सुबह काले बादल छाए रहे जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बुधवार को शहर के कई हिस्सों में हुई बारिश से पारे में गिरावट भी आई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। बूंदाबांदी और बारिश के साथ पारे में गिरावट भी रहेगी।