रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर विधान परिषद के स्नातक खंड की मतगणना के शुरुआती दौर में ही गड़बड़ी के आरोप सामने आए। अटेवा के प्रत्याशी विजय कुमार बंधु और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए और अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की ओर से उठाए गए सवालों के बीच शिक्षक अवनीश कुमार सिंह और सपा प्रत्याशी कांति सिंह से बातचीत की गई।