कनौसी रेलवे फाटक पर राहगीरों को रोकने के लिए कंटीले तार लगाए गए हैं। सोमवार को यहां से गुजर रही एक गाय खड़ी होकर रेलवे फाटक खुलने का इंतजार करने लगी। दूसरी ओर, बहुत से लोग जान जोखिम में डालकर तार से लिपटे रेलवे फाटक के नीचे से बाइक लेकर निकलते रहे। कुछ लोग ये नजारा देख हंस भी दिए। कहने लगे... भई, अब तो सोचना पड़ेगा कि सभ्य और समझदार कौन है? ये या हम?