फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रेल प्रशासन की पक्षपातपूर्ण जांच खत्म करने की मांग, चारबाग स्टेशन पर कुलियों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश के खिलाफ चल रही जांच को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कुलियों ने इसे समाप्त करने की मांग की। चारबाग रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र हुए कुलियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई और राम सुरेश को आरोपों से मुक्त करने की मांग उठाई। राम सुरेश ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। उन्होंने राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नाम पर धन उगाही और कोरोना काल में कुलियों से 50 लाख रुपये प्राप्त करने समेत अन्य आरोपों का दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ खंडन किया। उन्होंने बैंक खाते का विवरण भी प्रस्तुत करने का दावा किया। राम सुरेश का आरोप है कि जांच अधिकारी मूल आरोपों से असंबंधित सवाल पूछ रहे हैं, जो निष्पक्ष जांच की भावना के विपरीत है। उन्होंने उत्तर रेलवे चारबाग स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित को रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें