पार्षद ममता रावत ने कहा वार्ड में जल निकासी की समस्या है। पानी भरता है। नाले की जमीन पर कब्जा है, प्रापर्टी डीलर जमीन बेच रहे हैं। महापौर ने अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव से कहा पहले भी मामला करीब एक साल पहले आया था, अब तक जमीन से कब्जा क्यों नहीं हटा। आप कब्जा करा रहे हैं। 15 दिन में जवाब दे।