प्रेस क्लब में जन विचार मंच की ओर से ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध जैसी स्थिति तथा उसके वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय तनाव, तेल कीमतों, व्यापार और बाजारों पर पड़ने वाले असर पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रोफेसर सुरजीत मजूमदार ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव विश्व अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि इससे ऊर्जा संकट, महंगाई और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।