लखनऊ के कालीचरण पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से “ईरान युद्ध के बाद नई विश्व व्यवस्था के उदय” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संजय गुप्ता ने कहा कि युद्ध ईरान और इजरायल के बीच था, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री ने अमेरिका को भी इसमें शामिल कर लिया। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के बाद वैश्विक राजनीति में नए समीकरण उभर रहे हैं। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सुरक्षा और बदलती विश्व व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।