लखनऊ गोमती नगर स्थित पिकअप भवन के बाहर सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक (1828 पद) भर्ती के अभ्यर्थियों ने परिणाम जारी करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा और आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद चयन आयोग अंतिम परिणाम जारी करने में देरी कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने शासन और आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित करने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और परिणाम जारी करने की स्पष्ट तारीख नहीं बताई जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और अभ्यर्थियों को समझाने के प्रयास में जुटी रही।