चिनहट क्षेत्र के सतरिख रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर अचानक तेल समाप्त हो गया है। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों के अनुसार, कुछ ही देर पहले सारा तेल खत्म हो गया, जिसके चलते पंप को अस्थायी रूप से बंद कर बैरिकेडिंग कर दी गई है। कर्मचारियों ने बताया कि लोगों में जागरूकता की कमी के कारण वे जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं, जिससे तेल का स्टॉक तेजी से खत्म हो गया। अगर किसी को ₹50 की तेल भरवाने की आवश्यकता है तो 500 का तेल भरवा ले रहा जिससे तेल का स्टॉक जल्दी समाप्त हो गया है।