लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित बसहा गांव में निवासी अमित कुमार शुक्ला के घर में 21 लड़कियां मिली हैं। मौके पर पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि बनारस में नौकरी देने के नाम पर हर लड़की से 30 हजार रुपये लिए गए। इन सभी को एग्रीकल्चर कंपनी में नौकरी देने की बात कही गई थी। बनारस में इस कंपनी में छापा पड़ा और वहां से 21 लड़कियां लखनऊ में भेज दी गईं। रात करीब 12:00 बजे ये सब लड़कियां बसहा गांव में अमित के घर पर भेजी गईं। इन्हीं लड़कियों में एक अर्चना कुमारी ने अपने परिवार को बताया जो लखनऊ में ही रहता है कि वह पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचें। जहां पर लड़कियों को रखा गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। इन सभी लड़कियों को शुभ नाम का युवक बनारस से लेकर आया है। (पुलिस को बुलाने वाली रुपांशी व मकान मालिक अमित शुक्ला इन्हीं के मकान में रुकी।)