फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नगर निगम की टीम पर पथराव, चार सरकारी गाड़ियों के शीशे टूटे,चौकी प्रभारी समेत कई घायल

पारा के आदर्श विहार गदियाना में रविवार को पशु कल्याण विभाग की टीम पर अभियान के दौरान पथराव कर दिया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहे अभियान के दौरान हुए पथराव में नगर निगम की चार सरकारी गाड़ियों के आगे के शीशे टूट गए। कई नगर निगम कर्मचारियों और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी को भी गंभीर चोटें आईं है।वही मौके से 18 भैस पकड़ी गई है। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग के प्रभारी अवधेश कुमार के मुताबिक टीम पुलिस बल के साथ रविवार दोपहर तीन बजे अभियान चल रहा था। इसी दौरान कुछ घोसियों और कई अज्ञात लोगों ने टीम और सरकारी वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। पथराव में चार सरकारी वाहनों के आगे के शीशे टूट गए।लगातार पत्थरबाजी में नगर निगम के कई कर्मचारियों के अलावा बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल के सिर फट गया वही अन्य कई जगहों पर गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर पथराव करने वाले आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम के बनाए गए वीडियो के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें