लखनऊ के चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर माता के पूजन एवं दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे । इस अवसर पर 2500 वर्ष पुरानी अष्टधातु से निर्मित अर्धनारीश्वर के विशेष दर्शन प्राप्त हुए जो कि अष्टमी की सुबह से मंत्रों द्वारा विधि विधान पूर्वक स्थापित कर दर्शन हेतु रखी जाती हैं। नवमी पर रात्रि भोग आरती के उपरांत पुनः इसे विस्थापित कर मंदिर में अगली नवरात्र के लिए संग्रहित कर लिया जाता है।