फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

विकासनगर क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति–नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के वन स्टॉप सेंटर की शुभांगी सिंह तथा विकासनगर थाने की महिला उपनिरीक्षक मीना बाजपेई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और हिंसा, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस एवं संबंधित विभागों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस 108 और अग्निशमन सेवा 101 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में उदगम वेलफेयर फाउंडेशन की रुपाली, आरक्षी सीमा चौरसिया, आकांक्षा पाल, सुमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें